खाटूश्याम बाबा के पट 24 घंटे खुले रहेंगे:21 से 28 फरवरी तक चलेगा मेला, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
खाटूश्याम बाबा के पट 24 घंटे खुले रहेंगे:21 से 28 फरवरी तक चलेगा मेला, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी में तिलक व सेवा-पूजा के बाद गुरुवार शाम पट खुल गए हैं। अब बाबा श्याम का फाल्गुनी मेला संपन्न होने तक 24 घंटे पट खुले रहेंगे। बाबा श्याम का वार्षिक लक्खी मेला 21 फरवरी से शुरु होकर फाल्गुन शुक्ल पक्ष की बारस यानि 28 फरवरी तक चलेगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेले के दौरान 24 घंटे भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन हो सकेंगे।

श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं के लिए हर संभव व्यवस्था की जा रही है। आज तिलक श्रृंगार के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इससे पहले विशेष सेवा-तिलक के लिए 18 फरवरी की रात 10 बजे पट बंद हो गए थे।
बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
आज पट खुलते ही मंदिर के प्रवेश द्वार पर श्याम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा खाटू कस्बा जयकारों से गूंजता रहा। तिलक श्रृंगार के बाद विशेष दर्शनों के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने लंबे समय तक इंतजार किया। जैसे ही पट खुले भक्त दौड़ते हुए श्याम बाबा की चौखट तक पहुंचे और रंग बिरंगी सजे फूलों के बाबा श्याम के दर्शन कर मन्नत मांगीं।
बाबा श्याम के दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला। आज श्रद्धालुओं में भक्ति के साथ उत्साह भी देखने को मिला। तिलक श्रृंगार के चलते बुधवार को रात्रि 10 बजे मंदिर के पट बंद किए गए थे। विशेष श्रृंगार के कारण सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर के बाहर लाइनों में लगना शुरु हो गए। दिनभर खाटू में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी रहा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर कमेटी के गार्ड और पुलिस जाब्ता पूरे समय तैनात है, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038692


