बापा सेवा सदन की भूमि बचाने और स्कूल पुनः शुरू करने की मांग, उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बापा सेवा सदन की भूमि बचाने और स्कूल पुनः शुरू करने की मांग, उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : रुस्तम अली खान
सरदारशहर : सरदारशहर तहसील में स्थित ऐतिहासिक ‘बापा सेवा सदन’ की भूमि को सुरक्षित रखने और बंद पड़े विद्यालय को पुनः संचालित करने की मांग को लेकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के प्रतिनिधियों ने सोमवार को उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 1952 में बपा ठक्कर ट्रस्ट की स्थापना अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। वर्ष 1962 में वरिष्ठ नेता चन्दनमल बैद के प्रयासों से राज्य सरकार ने संस्था को 40 बीघा भूमि आवंटित की थी, ताकि यहां छात्रावास एवं स्वरोजगार आधारित उद्योग विकसित किए जा सकें।
समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की कथित लापरवाही के कारण वर्ष 2012 में विद्यालय को पूर्णतः बंद कर दिया गया। वर्तमान में करोड़ों रुपये की लागत से बना विद्यालय भवन जर्जर अवस्था में है तथा परिसर में जलभराव (गिनाणी) की समस्या भी बनी हुई है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि बापा सेवा सदन की 40 बीघा भूमि पर उपजिला अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित किया जा रहा है, जिसका समाज ने विरोध किया है। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि उन्हें अस्पताल निर्माण से आपत्ति नहीं है, लेकिन वह विद्यालय की भूमि के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर बनाया जाए।
समाज ने चेतावनी दी कि यदि राजनीतिक प्रभाव में विद्यालय की भूमि पर अन्य निर्माण कार्य शुरू किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, भूमि को पुनः संस्था के नाम दर्ज किया जाए तथा विद्यालय को पूर्व की भांति सुचारू रूप से प्रारंभ किया जाए।
इस अवसर पर एडवोकेट भगवतीप्रसाद सांडेला, भाजपा नेता निरंजन धानका, एडवोकेट राजकुमार गहनोलिया, बजरंगलाल मेघवाल, मामराज कटारिया, सन्दीप मेघवाल, दीपक मीणा, अनिल बरोड़, गिरधारीलाल नायक, करण नायक, भगवानाराम मेघवाल, संतोष कुमार मेघवाल, पवन मेघवाल, जगदीश मेघवाल सहित अनुसूचित जाति-जनजाति समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037516


