इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर ठगे सवा करोड़, आरोपी गिरफ्तार:मोटे मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे, झुंझुनूं पुलिस की कार्रवाई
इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर ठगे सवा करोड़, आरोपी गिरफ्तार:मोटे मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे, झुंझुनूं पुलिस की कार्रवाई
झुंझुनूं : इन्वेस्टमेंट और इंश्योरेंस के नाम पर करीब सवा करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने एक टीम का गठन किया। तकनीकी संसाधनों और साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन की मदद से पुलिस आरोपी के ठिकाने तक पहुंची। इसके बाद पंकज (20) पुत्र संजय कुमार यादव निवासी कुंभकोट, थाना सुकेत, जिला कोटा ग्रामीण (हाल निवासी रामचंद्रपुरा, कोटा शहर) को गिरफ्तार किया।
ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे
परिवादी सज्जन सिंह को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसाया था। ठगों ने उन्हें इन्वेस्टमेंट और इंश्योरेंस में पैसा लगाने पर भारी मुनाफे का लालच दिया। झांसे में आकर परिवादी ने अलग-अलग किस्तों में कुल 1 करोड़ 24 लाख से ज्यादा रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया।
साइबर क्राइम थानाधिकारी गोपाल लाल ने बताया- आरोपी को कोटा से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की राशि की बरामदगी के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037516


