[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदसर राउमावि में छात्राओं को निशुल्क साइकिलें मिलीं:वक्ता बोले- दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को मिलेगी मदद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

बीदसर राउमावि में छात्राओं को निशुल्क साइकिलें मिलीं:वक्ता बोले- दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को मिलेगी मदद

बीदसर राउमावि में छात्राओं को निशुल्क साइकिलें मिलीं:वक्ता बोले- दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को मिलेगी मदद

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के बीदसर गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल (राउमावि) में बुधवार को छात्राओं को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। ये वितरण मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं के लिए आयोजित समारोह में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार ने की।

समारोह में निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि रामावतार रोयल, बृजमोहन गढ़वाल, जवाहर सियाग और भंवरलाल खीचड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इन साइकिलों से दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को स्कूल पहुंचने में सुविधा होगी और उनके समय की भी बचत होगी।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ, ग्रामीण और अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं की शिक्षा तक पहुंच को सुगम बनाना और उन्हें स्कूल आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को कम करना है।

Related Articles