[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में ओसवाल धर्मशाला के पास से दिनदहाड़े बाइक चोरी:महाराणा प्रताप चौक से गायब हुई मोटरसाइकल, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में ओसवाल धर्मशाला के पास से दिनदहाड़े बाइक चोरी:महाराणा प्रताप चौक से गायब हुई मोटरसाइकल, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सादुलपुर में ओसवाल धर्मशाला के पास से दिनदहाड़े बाइक चोरी:महाराणा प्रताप चौक से गायब हुई मोटरसाइकल, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सादुलपुर : सादुलपुर कस्बे के महाराणा प्रताप चौक से एक बाइक चोरी हो गई है। इस संबंध में राजगढ़ पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को आच्छापुर निवासी लीलूराम पुत्र हरि सिंह जांगिड़ (46) ने रिपोर्ट दी है। लीलूराम ने बताया कि वह वार्ड नंबर 3, महाराणा प्रताप चौक स्थित खीवकरण बोथरा के घर पर कारपेंटर का काम कर रहा था।

इस दौरान उसने अपनी बाइक (नंबर आरजे 10 एसपी 9442) ओसवाल धर्मशाला के पास खड़ी की थी। मंगलवार शाम करीब 5 बजे जब वह काम खत्म कर लौटा, तो उसकी बाइक वहां से गायब मिली। प्रार्थी ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद उसने मंगलवार शाम को राजगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने लीलूराम की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस बाइक की तलाश और अज्ञात आरोपी की पहचान के प्रयास कर रही है।

Related Articles