सरदारशहर में करंट लगने से दो गायों की मौत:सोमासर गांव में 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
सरदारशहर में करंट लगने से दो गायों की मौत:सोमासर गांव में 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
सरदारशहर : सरदारशहर तहसील के सोमासर गांव में जर्जर 11 हजार केवी बिजली लाइन से करंट लगने के कारण दो गायों की मौत हो गई। ये गाय गांव के ही रहने वाले हेतराम की थीं। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सरदारशहर एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने की जर्जर लाइन हटाने की मांग
ग्रामीणों ने बताया- गांव में बिजली के तार और पोल करीब 40 वर्षों से जर्जर हालत में हैं। ग्रामीण राजूराम नैण ने जानकारी दी कि पहले भी ऐसे कई हादसे हो चुके हैं, जिनकी सूचना प्रशासन को दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और जर्जर लाइन को तत्काल हटाने की मांग की है। इस संबंध में एईएन विनोद कुमार ने आश्वासन दिया कि जर्जर बिजली लाइन को जल्द हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में राजूराम नैण, बीरबलराम मुहाल, दीपाराम मेघवाल, राकेश मेघवाल, हेतराम, श्यामलाल गोदारा, लालाराम मेघवाल, प्रेमचंद मुहाल सहित कई ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037493


