चूरू में जिला परिषद का एलडीसी रिश्वत लेते गिरफ्तार:मनरेगा बिल पास करने के लिए मांगे थे 15 हजार, चाय की दुकान पर किया ट्रैप
चूरू में जिला परिषद का एलडीसी रिश्वत लेते गिरफ्तार:मनरेगा बिल पास करने के लिए मांगे थे 15 हजार, चाय की दुकान पर किया ट्रैप
चूरू : चूरू में एसीबी श्रीगंगानगर की टीम ने बुधवार को जिला परिषद के एलडीसी सुभाष चंद्र शर्मा को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के सीआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि जैतासर सरपंच ने 1024 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि कनिष्ठ सहायक सुभाष चंद्र शर्मा मनरेगा के वर्ष 2023-24 के कार्यों के लंबित भुगतान को पास करने के लिए 15,000 रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
ऑनलाइन ले चुका था 10 हजार
आरोपी ने कुल 15,000 रुपए की मांग की थी, जिसमें से 10,000 रुपए पहले ही ऑनलाइन फोन-पे के माध्यम से ले लिए गए थे। शेष 5,000 रुपए नकद देने का दबाव बनाया जा रहा था और भुगतान रोकने की धमकी भी दी जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। सीआई राजेंद्र कुमार और उनकी टीम ने आरोपी को जिला परिषद परिसर के पास एक चाय की दुकान पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
पीड़ित ने ऑनलाइन हेल्पलाइन पर की थी शिकायत
सीआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित ने 15 फरवरी को ऑनलाइन हेल्पलाइन 1024 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने अनुरोध किया था कि यह कार्रवाई चूरू टीम के बजाय श्रीगंगानगर की टीम द्वारा की जाए, जिसके बाद यह कार्रवाई श्रीगंगानगर एसीबी ने की।
एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में संजीव कुमार, भवानी सिंह, पंकज शर्मा, धर्मवीर, आशीष कुमार, मनजीत और राजेश कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037493


