[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिमारला ढाणियों में पेयजल संकट, ग्रामीण नाराज:खुले गड्ढों से हादसे का खतरा, जलदाय विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

सिमारला ढाणियों में पेयजल संकट, ग्रामीण नाराज:खुले गड्ढों से हादसे का खतरा, जलदाय विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

सिमारला ढाणियों में पेयजल संकट, ग्रामीण नाराज:खुले गड्ढों से हादसे का खतरा, जलदाय विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर की ग्राम पंचायत कोटड़ी-सीमारला के गांव सिमारला की ढाणियों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में गहरा रोष है। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पेयजल की नियमित व्यवस्था के लिए जलदाय विभाग को ज्ञापन सौंपा था। हालांकि, अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे उनका आक्रोश बढ़ गया है।

गड्ढे खोदकर खुले छोड़े

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान दो-तीन स्थानों पर गड्ढे खुले छोड़ दिए गए हैं। इन खुले गड्ढों से किसी भी समय हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण कमलेश सामोता ने बताया कि ठेकेदार न तो फोन उठा रहा है और न ही समस्या पर ध्यान दे रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि कार्य को जल्द पूरा कर सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान लीकेज हुआ

इस संबंध में, जलदाय विभाग श्रीमाधोपुर के जेईएन धर्मेंद्र रोज ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन (जेजेएम) योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन की टेस्टिंग का काम चल रहा था। टेस्टिंग के दौरान लाइनों में हवा आने के कारण दो से तीन जगहों पर लीकेज हो गया था। इन लीकेज की मरम्मत के लिए ही गड्ढे खोदे गए थे। जेईएन ने ठेकेदार को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles