[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुएं व ट्रांसफार्मर की दीवार ढहने पर ज्ञापन, हादसे की आशंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

कुएं व ट्रांसफार्मर की दीवार ढहने पर ज्ञापन, हादसे की आशंका

कुएं व ट्रांसफार्मर की दीवार ढहने पर ज्ञापन, हादसे की आशंका

सिंघाना : नगर पालिका सिंघाना क्षेत्र के भक्तों का मोहल्ला (बड़ा मोहल्ला) में स्थित सार्वजनिक कुएं एवं बिजली ट्रांसफार्मर की सुरक्षा दीवार ढह जाने से गंभीर हादसे की आशंका उत्पन्न हो गई है। इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता महावीर सैनी ने मोहल्लावासियों के साथ मिलकर नगर पालिका प्रशासन को सामूहिक ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र मरम्मत की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि दीवार गिरने से कुएं के आसपास का क्षेत्र खुला हो गया है, जिससे किसी के गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा दीवार नहीं होने से करंट लगने जैसी गंभीर दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर क्षेत्रवासियों में गहरी चिंता व्याप्त है।

महावीर सैनी ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित स्थल का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत या पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। इस दौरान मदन लाल यादव, मुकेश सैनी, रामजीलाल सहित अन्य मोहल्लावासी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles