[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारानगर के ‘विद्यार्थी’ ने पहले ही साल रचा इतिहास: जेईई मेन्स में जिले के दोनों टॉपर, निकाला भव्य रोड शो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

तारानगर के ‘विद्यार्थी’ ने पहले ही साल रचा इतिहास: जेईई मेन्स में जिले के दोनों टॉपर, निकाला भव्य रोड शो

तारानगर के ‘विद्यार्थी’ ने पहले ही साल रचा इतिहास: जेईई मेन्स में जिले के दोनों टॉपर, निकाला भव्य रोड शो

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

तारानगर : विद्यार्थी करियर इंस्टीट्यूट ने स्थापना के पहले ही वर्ष में जेईई मेन्स (सत्र-1) के परिणामों में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। संस्थान के विद्यार्थियों ने चूरू जिले में शीर्ष स्थान हासिल कर शिक्षा जगत में नई पहचान बनाई है।

संस्थान के छात्र रजनीश ने 99.06 परसेंटाइल प्राप्त कर ओवरऑल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया, जबकि छात्रा सपना ने 98.62 परसेंटाइल के साथ गर्ल्स टॉपर का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा छात्रा एकता खींचड़ ने भी 95.07 परसेंटाइल हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

शहर में गूंजा सफलता का जश्न

उल्लेखनीय सफलता के उपलक्ष्य में संस्थान द्वारा भव्य रोड शो (विजय जुलूस) निकाला गया। जुलूस विद्यार्थी कैंपस से प्रारंभ होकर सीएलजीआरएम, मॉडर्न स्कूल, बस स्टैंड, गढ़ और राजगढ़ तिराहा होते हुए जीआरटी हॉस्पिटल तक पहुंचा। मार्ग में शहरवासियों ने विद्यार्थियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उत्साहवर्धन किया।

संस्थापकों ने जताई खुशी

संस्थान के संस्थापक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से शिक्षित दयानंद भालोटिया ने कहा कि तारानगर में ही उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य था, ताकि विद्यार्थियों को सीकर या कोटा जैसे शहरों में जाने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने बताया कि पहले ही वर्ष में संस्थान का चयन अनुपात 30 प्रतिशत से अधिक रहा है।

सह-संस्थापक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की से शिक्षित अनिल भालोटिया ने कहा कि संस्थान की फैकल्टी में आईआईटीयन व विशेषज्ञ शिक्षक शामिल हैं। वर्षभर की कड़ी मेहनत का ही यह परिणाम है। संस्थान की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और शिक्षा के क्षेत्र में नई उम्मीद जगी है।

Related Articles