[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी डिटेन:5 हजार का इनाम घोषित था; मलसीसर थाना पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी डिटेन:5 हजार का इनाम घोषित था; मलसीसर थाना पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

झुंझुनूं में आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी डिटेन:5 हजार का इनाम घोषित था; मलसीसर थाना पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

झुंझुनूं : झुंझुनूं में मलसीसर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार और 5 हजार के इनामी बदमाश अंकित को डिटेन किया है। थानाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने हेड कॉन्स्टेबल विजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की, जिसने जिले के विभिन्न संभावित इलाकों में दबिश दी।

इसी दौरान सटीक मुखबिर सूचना मिली कि मेहाड़ा थाने के आर्म्स एक्ट मामले में वांछित इनामी बदमाश अंकित इलाके में देखा गया है।पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी अंकित पुत्र शिवप्रकाश जाट हनुमानगढ़ जिले के सदर थाना अंतर्गत धोलीपाल (वार्ड नंबर 2) का निवासी है। मलसीसर पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी कर आरोपी को पूछताछ और अनुसंधान के लिए खेतड़ी नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

Related Articles