[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में गोचर भूमि को लेकर बंद, बाजार रहे पूरी तरह बंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में गोचर भूमि को लेकर बंद, बाजार रहे पूरी तरह बंद

फतेहपुर में गोचर भूमि को लेकर बंद, बाजार रहे पूरी तरह बंद

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

फतेहपुर : सीकर जिले के फतेहपुर में गोचर भूमि को बचाने की मांग को लेकर सोमवार को फतेहपुर बंद का आह्वान किया गया। सुबह से ही शहर के बाजार पूरी तरह बंद रहे और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।

मामला शहर के कसेरा बीहड़ क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां करीब 1100 बीघा जमीन को गोचर भूमि बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह भूमि गोचर के लिए छोड़ी गई थी और लंबे समय से स्थानीय पिंजरापोल गौशाला द्वारा इसका संचालन किया जा रहा था। वहीं, मैना देवी चैरिटेबल ट्रस्ट इस जमीन को अपनी संपत्ति बता रहा है।

जानकारी के अनुसार, पिछले सप्ताह उक्त भूमि की रजिस्ट्री विभिन्न व्यक्तियों के नाम कर दी गई, जिसके बाद से विवाद गहरा गया। विरोध स्वरूप नागरिकों ने पहले तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और बाद में एसडीएम कार्यालय का घेराव भी किया।

बंद के आह्वान को विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों का समर्थन मिला। स्थानीय विधायक हाकम अली ने भी कुछ दिन पूर्व राजस्थान विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि गोचर भूमि की की गई रजिस्ट्री को निरस्त किया जाए और भूमि को पूर्ववत गोचर के रूप में संरक्षित रखा जाए। प्रशासन की ओर से फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles