[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा स्कूल में शिक्षा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह:रसोई निर्माण की घोषणा, लैपटॉप और टॉपरों को 2100-2100 रुपए दिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा स्कूल में शिक्षा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह:रसोई निर्माण की घोषणा, लैपटॉप और टॉपरों को 2100-2100 रुपए दिए

डाडा फतेहपुरा स्कूल में शिक्षा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह:रसोई निर्माण की घोषणा, लैपटॉप और टॉपरों को 2100-2100 रुपए दिए

खेतड़ी : डाडा फतेहपुरा के श्री खाखी बाबा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को श्री खाखी बाबा सेवा संघ ने शिक्षा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर सेवा संघ ने विद्यालय को एचपी कंपनी का एक लैपटॉप भेंट किया। साथ ही विद्यालय परिसर में नई रसोई (किचन) के निर्माण की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी विद्यार्थियों को पेन और कॉपियां वितरित की गईं। समारोह में शैक्षणिक सत्र के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा 12वीं की टॉपर छात्रा दिव्या बागड़ी, कक्षा 10वीं के टॉपर छात्र तुषार रोहिल्ला और कक्षा 8वीं की टॉपर छात्रा रिशा को 2100-2100 रुपए की नकद प्रोत्साहन राशि के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

श्री खाखी बाबा सेवा संघ के अध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने रसोई निर्माण की घोषणा करते हुए बताया कि इससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इस कार्यक्रम में किशनलाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, प्रेमलता बाई, विमला बाई, मोहन सिंह निर्वाण, वीरसिंह निर्वाण, डॉ. सुरेश जांगिड, सुखदेव गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता, प्रहलाद बागड़ी, देशराज सिंह निर्वाण, विक्रम सिंह निर्वाण, मेजर भूपेंद्र सिंह और पूर्व पंचायत समिति सदस्य आनंद सैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बालकृष्ण ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद थे। उन्होंने सेवा संघ द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles