[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोडा-चूरा तस्कर गैंग का पर्दाफाश:5 बदमाश गिरफ्तार, 2 कारों से 107 किलो जखीरा पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डोडा-चूरा तस्कर गैंग का पर्दाफाश:5 बदमाश गिरफ्तार, 2 कारों से 107 किलो जखीरा पकड़ा

डोडा-चूरा तस्कर गैंग का पर्दाफाश:5 बदमाश गिरफ्तार, 2 कारों से 107 किलो जखीरा पकड़ा

चूरू : चूरू जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दूधवाखारा पुलिस ने डोडा-चूरा तस्कर गैंग का पर्दाफाश किया है। दूधवाखारा पुलिस और चूरू डीएसटी की संयुक्त टीम ने एनएच-52 पर सिरसला गांव के पास नाकाबंदी के दौरान 2 कारों से 1 क्विंटल 7 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त किया है। इस कार्रवाई में 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

दूधवाखारा थानाधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान की गई। तस्करी में प्रयुक्त हरियाणा नंबर की 2 लग्जरी कार को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसवीर सिंह (मानसा, पंजाब), नवीन (सिरसा, हरियाणा), तरसेम सिंह (सिरसा, हरियाणा), विरेंद्र सिंह (अंबाला, हरियाणा) और कुलविंद्र सिंह (मानसा, पंजाब) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इस मादक पदार्थ को अन्य राज्यों में सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस थाना रतननगर द्वारा की जा रही है।

Related Articles