[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महाशिवरात्रि पर सारी धाम में अखंड ज्योत प्रज्वलित, जागरण व सवामणी प्रसाद का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महाशिवरात्रि पर सारी धाम में अखंड ज्योत प्रज्वलित, जागरण व सवामणी प्रसाद का आयोजन

महाशिवरात्रि पर सारी धाम में अखंड ज्योत प्रज्वलित, जागरण व सवामणी प्रसाद का आयोजन

झुंझुनूं : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सारी धाम स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई तथा जागरण एवं सवामणी प्रसाद का आयोजन किया गया।

मंदिर के महंत कैलाश दास महाराज के सानिध्य में प्रातः 11:15 बजे सारी धाम धूनी में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। इसके उपरांत भजन-कीर्तन व जागरण का कार्यक्रम हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सवामणी प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाया।

इस अवसर पर सुरेन्द्रनाथ महाराज, शीशराम दास महाराज, विनोद कुमार (चिड़ावा), ओमप्रकाश (जोड़ा का बास), शिवप्रसाद (खुडोत), जयसिंह देवान, कर्मवीर देवान, किशनलाल कड़वासरा, गुमानाराम कड़वासरा, सुनील लोयल, राजेश बजाज (प्रशासनिक अधिकारी), लीलूराम कड़वासरा, नवीन (मालूपुरा), आशीष (मालूपुरा), बिहारीलाल कड़वासरा एवं रामस्वरूप मावर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles