निराधनूं गांव में सड़कों पर फैला कचरा, ग्रामीण परेशान
पंचायत में ठोस कचरा निस्तारण व्यवस्था नहीं, जिम्मेदारों से समाधान की मांग
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
मलसीसर : निराधनूं गांव में मार्गों के किनारे जगह-जगह फैला कचरा आमजन के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। गांव के विभिन्न हिस्सों में प्लास्टिक, पैकेजिंग सामग्री, कबाड़ और अन्य अपशिष्ट खुले में पड़े रहने से स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
सड़कों के किनारे जमा कचरे के कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत स्तर पर ठोस कचरा निस्तारण की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं होने से हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मार्गों के किनारे पड़े कचरे को शीघ्र हटाकर स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान कामरेड नेता एवं तहसील मलसीसर किसान सभा संयुक्त सचिव हरिराम महला, निराधनूं किसान सभा अध्यक्ष करणी राम रेप्सवाल, कोषाध्यक्ष नंदलाल सामरिया, संदीप कुलहरी, जगदीश प्रसाद गोस्वामी, सुखदेवा राम गुरी, श्रवण कुम्हार, मोहरसिंह धुआं, रजाक खान राणा, लक्ष्मण सिंह सैनी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033647


