अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:बाइक सवार गंभीर घायल, झुंझुनूं रेफर
अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:बाइक सवार गंभीर घायल, झुंझुनूं रेफर
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के खरखड़ा के पास शनिवार दोपहर को एक बाइक और अज्ञात वाहन की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की जांच जारी है।
बाइक सवार को घायल अवस्था में सड़क पर दिखा
परिवहन निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि वे विभाग की बैठक में शामिल होने सीकर जा रहे थे। खरखड़ा के पास पहुंचने पर उन्होंने एक बाइक सवार को घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा। मानवता के नाते उन्होंने घायल को अपनी गाड़ी में बैठाकर खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। खेतड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक के नंबर के आधार पर घायल की पहचान दनचौली नारनौल निवासी आशीष पुत्र पवन योगी के रूप में की। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
घायल को झुंझुनूं रेफर किया
हेड कांस्टेबल सुगन सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर खेतड़ीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को गंभीर हालत में उपचार के लिए झुंझुनूं भेजा गया है। पुलिस अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटा रही है। रिपोर्ट आने पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने बताया कि खरखड़ा रोड पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा खतरनाक मोड़ों पर संकेतक बोर्ड नहीं लगाए जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033697


