नवलगढ़ अभिभाषक संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण:हाईकोर्ट जजों ने दिलाई शपथ, अध्यक्ष सज्जन चाहर सहित पदाधिकारियों का सम्मान
नवलगढ़ अभिभाषक संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण:हाईकोर्ट जजों ने दिलाई शपथ, अध्यक्ष सज्जन चाहर सहित पदाधिकारियों का सम्मान
नवलगढ़ : अभिभाषक संघ नवलगढ़ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया। इस समारोह में राजस्थान उच्च न्यायालय के संरक्षण न्यायाधिपति अनिल उपमन और हाईकोर्ट जज रवि चिराणिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपा गुर्जर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों ने अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सज्जन चाहर और अन्य कार्यकारिणी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

निवर्तमान अध्यक्ष एडवोकेट संपतसिंह शेखावत ने आगंतुकों का स्वागत भाषण दिया। वर्तमान अध्यक्ष सज्जन चाहर ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसडीएम कुलदीपसिंह शेखावत, तहसीलदार सीताराम कुमावत, एडवोकेट विद्याधरसिंह जाखड़, ओमप्रकाश मिंतर सहित कई अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। अभिभाषक संघ ने सभी उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033616


