सरदारशहर के SBD कॉलेज गेट पर स्थाई बैरिकेडिंग की मांग:एसएफआई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी
सरदारशहर के SBD कॉलेज गेट पर स्थाई बैरिकेडिंग की मांग:एसएफआई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी
सरदारशहर : सरदारशहर के एस.बी.डी. सरकारी कॉलेज में मुख्य गेट पर स्थाई बैरिकेडिंग लगाने की मांग की गई है। इसे लेकर छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने शनिवार को प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है।
छात्र नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज प्रशासन का ध्यान दो प्रमुख समस्याओं की ओर आकर्षित किया। पहली समस्या मुख्य गेट पर वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही है, जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। दूसरी समस्या ‘पिक-अप और ड्रॉप’ की अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था है, जिसे सुधारने के लिए बैरिकेडिंग को आवश्यक बताया गया है।
एसएफआई ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रशासन इस मांग पर शीघ्र विचार कर कार्रवाई नहीं करता है, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा।
तहसील अध्यक्ष अनिल बरोड़ ने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति या अव्यवस्था की संपूर्ण जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। इस दौरान जिला महासचिव संदीप भारतीय, तहसील अध्यक्ष अनिल बरोड़, ओमप्रताप, राजकुमार, भरतराज बरोड़, विक्रम तालनिया, लेखराम, दानाराम, मुकेश, दिनेश और रामलाल सहित कई छात्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033458


