[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानवाधिकार सहयोग संघ (ADCA) का विस्तार, लिव-इन कानून के खिलाफ जनजागरण अभियान का आगाज़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानवाधिकार सहयोग संघ (ADCA) का विस्तार, लिव-इन कानून के खिलाफ जनजागरण अभियान का आगाज़

संगठन ने राजस्थान में बढ़ाई सक्रियता, जिलों तक पहुंचने का लक्ष्य

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : मानवाधिकारों की रक्षा और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के उद्देश्य से मानवाधिकार सहयोग संघ (ADCA) ने राजस्थान में अपने संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की शुरुआत की है। संगठन ने समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा की है।

लिव-इन रिलेशनशिप कानून पर जागरूकता अभियान

प्रदेश महासचिव प्रीतम शर्मा ने झुंझुनूं प्रवास के दौरान कहा कि संगठन लिव-इन रिलेशनशिप कानून के सामाजिक प्रभावों को लेकर गंभीर है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव राकेश तंवर के नेतृत्व में इस विषय पर व्यापक जनजागरण अभियान शुरू किया जा रहा है, ताकि समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

धरातल पर सहायता का लक्ष्य

प्रदेश सचिव संजय सैनी निराधनू ने कहा कि ADCA केवल अधिकारों की बात करने तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि पीड़ितों को कानूनी सहायता, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए धरातल पर कार्य करना चाहता है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज में सकारात्मक संवाद स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार

राष्ट्रीय अध्यक्ष बरियम सिंह के मार्गदर्शन में संगठन ने अल्प समय में उल्लेखनीय विस्तार किया है। संगठन के अनुसार, एक वर्ष के भीतर 15 राज्यों में सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई है।

राष्ट्रीय महासचिव राकेश तंवर ने बताया कि संगठन का आगामी लक्ष्य देश के प्रत्येक जिले तक पहुंच बनाना है, ताकि न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार हर नागरिक तक सुनिश्चित किया जा सके।

झुंझुनूं में हुई इस घोषणा से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है। आने वाले समय में जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin