चिड़ावा गौशाला को मिली ‘गो कास्ट’ मशीन:गोबर से बनेगी लकड़ी, धार्मिक-घरेलू उपयोग में आएगी
चिड़ावा गौशाला को मिली 'गो कास्ट' मशीन:गोबर से बनेगी लकड़ी, धार्मिक-घरेलू उपयोग में आएगी
चिड़ावा : चिड़ावा स्थित श्रीकृष्ण गौशाला को एक विशेष ‘गो कास्ट’ मशीन भेंट की गई है। इस मशीन से गोबर आधारित ईंधन और अन्य उपयोगी सामग्री तैयार की जा सकेगी। इसका उपयोग चूल्हे पर ईंधन के रूप में, साथ ही घरों में शुभ मांगलिक और पूजन कार्यों में किया जा सकेगा।
ये मशीन दीपक पुजारी के बेटे अशोक पुजारी (श्री बालाजी टेक्सटाइल, फरीदाबाद) ने गौशाला को दान की है। उन्होंने मशीन की स्थापना के लिए मजबूत फाउंडेशन और टीन शेड का निर्माण भी करवाया है, जिससे मशीन सुरक्षित रूप से संचालित हो सके।
गौशाला प्रबंधन ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्रबंधन के अनुसार, यह मशीन गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने और गौ आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने में सहायक होगी।
इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष परशुराम सूरजगढ़िया, सचिव के.एम. मोदी, कोषाध्यक्ष राहुल भीमराजका, सुरेश शर्मा, नरोत्तम मोदी, कमलकांत पुजारी, प्रदीप पुजारी, अशोक पुजारी, रामनिवास कोतवाल, श्रवण पारीक, गौशाला सुपरवाइजर संदीप स्वामी, शरद शर्मा और सुनील मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने गौ सेवा के इस कार्य की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033401


