[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में राष्ट्रीय महिला दिवस पर नव प्रसूताओं का सम्मान:खेस, बेबी किट, पोषण टोकरी और मिठाई भेंट की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में राष्ट्रीय महिला दिवस पर नव प्रसूताओं का सम्मान:खेस, बेबी किट, पोषण टोकरी और मिठाई भेंट की

लक्ष्मणगढ़ में राष्ट्रीय महिला दिवस पर नव प्रसूताओं का सम्मान:खेस, बेबी किट, पोषण टोकरी और मिठाई भेंट की

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल में शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नव प्रसूताओं का सम्मान समारोह हुआ। ये कार्यक्रम महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत भारत की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस पर हुआ।

जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. अटल भास्कर की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में बेटी के जन्म पर तीन नव प्रसूताओं – हीना बानो, अंजली और हीना को सम्मानित किया गया।

उन्हें खेस, बेबी किट, पोषण टोकरी और मिठाई भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग की महिला पर्यवेक्षक निर्मला, महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक मंजू, ग्राम सचिव शिमला और संतरा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles