सादुलपुर में युवक की संदिग्ध मौत,परिजनों को हत्या का शक:मृतक के पिता ने पुलिस से मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की
सादुलपुर में युवक की संदिग्ध मौत,परिजनों को हत्या का शक:मृतक के पिता ने पुलिस से मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की
सादुलपुर : सादुलपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की साजिश की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वार्ड 27 निवासी चानणमल पुत्र शंकरलाल सैनी (55 वर्ष) ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र नरेश 11 फरवरी को प्रदीप के खेत स्थित सूअर फार्म हाउस पर गया था।
पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया
पिता के आरोप के मुताबिक, नरेश प्रदीप के खेत के पास फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चानणमल ने अपनी शिकायत में कहा है कि नरेश ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, वह किन लोगों से परेशान था और उसे आत्महत्या के लिए किसने मजबूर किया, इसकी गहन जांच की जाए।
पिता ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की
उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि उनके पुत्र की साजिश रचकर हत्या करवाई गई हो सकती है और मौत के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जाए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि प्रदीप के परिवार के लोगों ने युवक को पेड़ से उतारा था, लेकिन घटना की सूचना तत्काल पुलिस को नहीं दी गई। परिजनों ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाकर जांच करने की भी मांग की है। पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033594


