महाराजा सूरजमल की 319वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि:चिड़ावा में चौधरी चरण सिंह विकास समिति ने किया आयोजन
महाराजा सूरजमल की 319वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि:चिड़ावा में चौधरी चरण सिंह विकास समिति ने किया आयोजन
चिड़ावा : कस्बे के चौधरी कॉलोनी स्थित सामुदायिक विकास भवन में महाराजा सूरजमल की 319वीं जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह विकास समिति और राष्ट्रीय लोकदल चिड़ावा इकाई के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव और मुख्य वक्ता सुरेन्द्रसिंह राव ने महाराजा सूरजमल के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व बैंक मैनेजर धर्मपाल वेदपाल ने उपस्थित लोगों को महाराजा सूरजमल के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलवाया।
कार्यक्रम में हनुमान पचार, चंद्रभान बिजारणियां, सुनील ऑफसेट के सुनील पचार, वीर सावरकर संस्था के संचालक रणवीर थालौड़, मुकेश गढ़वाल, बलबीर सिंह भगासरा, नरेश पचार, कैप्टन सुरेन्द्र महला, संदीप राव और राजकुमार गजराज सहित कई लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2093559


