सुलताना सीएचसी में नव आगंतुक डॉ. नेहा का अभिनंदन
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का दिया भरोसा
सुलताना : नगरपालिका क्षेत्र सुलताना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में नव आगंतुक डॉ. नेहा द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीराम वर्मा एवं शिक्षाविद् युधिष्ठिर प्रसाद शर्मा के सानिध्य में डॉ. नेहा को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की अपेक्षा जताई।
डॉ. नेहा ने विश्वास दिलाया कि वे अस्पताल में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विभाग के स्टाफ ने भी पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2079731

