[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बडाऊ में सांड से टकराई बाइक, एक युवक की मौत:खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, एक घायल अस्पताल में भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बडाऊ में सांड से टकराई बाइक, एक युवक की मौत:खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, एक घायल अस्पताल में भर्ती

बडाऊ में सांड से टकराई बाइक, एक युवक की मौत:खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, एक घायल अस्पताल में भर्ती

खेतड़ी : खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र के बडाऊ के पास देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह हादसा सड़क पर अचानक आए एक सांड से बाइक के टकराने के कारण हुआ। मृतक का पोस्टमार्टम गुरुवार को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में करवाया गया।

जानकारी के अनुसार, बजावा निवासी नेकीराम (18) पुत्र श्रवण कुमार अपने मामा रामनगर निवासी राजेश कुमार के साथ बाइक पर बडाऊ से रामनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक सांड आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बडाऊ के राजकीय अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने नेकीराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजेश का प्राथमिक उपचार किया गया।

परिवार के सिर से उठा साया

घटना की सूचना पर खेतड़ी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। मृतक नेकीराम के पिता की भी दो साल पहले मौत हो चुकी थी। नेकीराम गाड़ी पर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी एक बेटी है।

हादसे की सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह परिजन खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया। एचसी रिशाली ने बताया कि परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles