सिंघाना में लोडिंग टेम्पो और कार में भिड़ंत:हरियाणा के दो युवक घायल, दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त; डूमोली के पास हुआ हादसा
सिंघाना में लोडिंग टेम्पो और कार में भिड़ंत:हरियाणा के दो युवक घायल, दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त; डूमोली के पास हुआ हादसा
सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के डूमोली के पास गुरुवार को एक लोडिंग टेम्पो और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में हरियाणा निवासी दो युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, डूमोली के पास सड़क पर लोडिंग टेम्पो और कार आमने-सामने टकरा गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
सिंघाना से 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया। एम्बुलेंस पायलट नरेश और ईएमटी दिनेश सैनी ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत सिंघाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान नारनौल, हरियाणा निवासी सरजू पुत्र किशोरी और करण पुत्र श्रीराम के रूप में हुई है। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033426


