[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में किसान कम वोल्टेज से परेशान:सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, 625 कृषि कनेक्शन प्रभावित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में किसान कम वोल्टेज से परेशान:सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, 625 कृषि कनेक्शन प्रभावित

सरदारशहर में किसान कम वोल्टेज से परेशान:सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, 625 कृषि कनेक्शन प्रभावित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

सरदारशहर : सरदारशहर में कम वोल्टेज की समस्या से परेशान किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। बुकनसर बिजली जीएसएस के अंतर्गत आने वाले गाजूसर गांव के किसानों ने सरदारशहर स्थित सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने करीब एक घंटे तक कार्यालय का गेट बंद कर धरना दिया।

किसान नेता रुपाराम गोदारा ने बताया कि बुकनसर जीएसएस के अंतर्गत 6 बिजली फीडर संचालित हैं, जिनसे लगभग 625 कृषि कनेक्शन जुड़े हुए हैं। इन फीडरों पर लंबे समय से कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।

कम वोल्टेज से मोटर जलने की समस्या

किसानों को मोटर सुचारू रूप से चलाने के लिए करीब 425 वोल्टेज की आवश्यकता होती है, जबकि वर्तमान में उन्हें मात्र 250 से 315 वोल्टेज तक ही बिजली मिल रही है। कम वोल्टेज के कारण कृषि मोटरें बार-बार जल रही हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसानों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों की ओर से स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मजबूर होकर किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

इस संबंध में सहायक अभियंता राजेश कुमार मीणा ने कहा कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है और उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। धरने के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शन में रुपाराम गोदारा, रामचंद्र गोदारा, विकास भाम्भू, वीरेंद्र सिंह, संजू भाम्भू, राकेश, रामलाल, देवकरण सिंह, सुरजाराम, दिलीप तिवारी, रामकुमार सारण, ओमप्रकाश गोदारा, राकेश भाम्भू और रामकिशन सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles