सरदारशहर फर्जी चेक साइन कर फंसाने का आरोप:पांच के खिलाफ मामला दर्ज, दूसरे पक्ष ने आरोपों को नकारा
सरदारशहर फर्जी चेक साइन कर फंसाने का आरोप:पांच के खिलाफ मामला दर्ज, दूसरे पक्ष ने आरोपों को नकारा
सरदारशहर : सरदारशहर के वार्ड 47 निवासी मुमताज अली काजी ने पांच लोगों के खिलाफ फर्जी साइन कर लाखों रुपए के चेक का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। सरदारशहर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने गुरुवार शाम बताया – परिवादी मुमताज अली काजी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उनका रौनक कंदोई के साथ लेनदेन था। आपसी सहमति से कुछ सिक्योरिटी चेक रौनक कंदोई के पास और कुछ मुमताज अली के पास थे। काजी के अनुसार, 13 मार्च 2025 को यह लेनदेन पूरा हो गया था और रौनक कंदोई ने चेक लौटाने का आश्वासन दिया था।
अलग-अलग नाम से नोटिस भिजवाने का आरोप
आरोप है कि इसके बावजूद रौनक कंदोई ने कथित तौर पर बेईमानी से मुमताज अली के ब्लैंक चेकों में मनमानी राशि भरकर विभिन्न व्यक्तियों के नाम से कानूनी नोटिस भेजे। रिपोर्ट के अनुसार, एक चेक में 7 लाख 90 हजार रुपए और दूसरे में 15 लाख 65 हजार रुपए भरकर विनिता देवी और अजय कुमार बंसल के नाम से नोटिस भेजे गए। परिवादी का कहना है कि वह इन व्यक्तियों को नहीं जानता।
इसी तरह, अन्य चेकों में 22 लाख 50 हजार रुपए, 15 लाख रुपए और 17 लाख 65 हजार रुपए की राशि भरकर अलग-अलग व्यक्तियों के माध्यम से नोटिस भिजवाने का आरोप है। परिवादी का दावा है कि इन सभी चेकों का दुरुपयोग एक आपसी षड्यंत्र के तहत किया गया है, जिसमें फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें कानूनी दबाव में लेने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने मुमताज अली की रिपोर्ट के आधार पर रौनक कंदोई सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, दूसरे पक्ष के रौनक कंदोई ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि मुमताज काजी ने चेक के बदले राशि ली थी और रकम वापस न करने पर उनके खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया गया था। कंदोई का आरोप है कि न्यायिक कार्रवाई से बचने और दबाव बनाने के उद्देश्य से यह झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033322

