बुहाना में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बीसीएमओ को सौंपा ज्ञापन
वेतन कटौती रोकने और धमकियां बंद करने की मांग, प्रतिलिपि मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को भेजी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मधु दहिया
बुहाना : झुंझुनूं जिले के बुहाना ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) जयवीर भगासरा को ज्ञापन सौंपकर पिछले एक वर्ष से जारी वेतन कटौती पर नाराजगी जताई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, उल्टा उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि 18 दिसंबर 2025 को जिला झुंझुनूं के ईएमई रमेश और प्रोग्राम मैनेजर भारत भूषण के साथ स्टाफ की बैठक हुई थी। बैठक में सहमति बनी थी कि अब तक की कटी हुई सैलरी को आगामी महीने के वेतन में जोड़कर लौटाया जाएगा तथा आगे से कोई अनुचित कटौती नहीं की जाएगी। कर्मचारियों का आरोप है कि इस आश्वासन के बावजूद वेतन में कोई सुधार नहीं हुआ और कटौती लगातार जारी है।

हर माह 2 हाजिरी काटने का आरोप
स्टाफ का कहना है कि नियमित ड्यूटी और ऑनलाइन अटेंडेंस लगाने के बावजूद हर महीने दो हाजिरी अनिवार्य रूप से काटी जा रही हैं। इसके अलावा अन्य मदों में भी कटौती की जा रही है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
नौकरी से निकालने और ट्रांसफर की धमकी का आरोप
कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे इस विषय में अधिकारियों से संपर्क करते हैं तो उन्हें नौकरी से निकालने या जयपुर कार्यालय ट्रांसफर करने की धमकी दी जाती है। इससे स्टाफ मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है।
ये रखी प्रमुख मांगें
वेतन कटौती तुरंत बंद की जाए, पूर्व में की गई कटौतियों की राशि वापस की जाए, कर्मचारियों को किसी प्रकार की धमकी न दी जाए। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, मिशन निदेशक एनएचएम राजस्थान और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झुंझुनूं को भी भेजी गई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आगे की रणनीति तय करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033416


