डाडा फतेहपुरा में मुख्य पाइपलाइन फटी, वार्ड 4-5 में जलापूर्ति ठप
सड़कों पर बहा हजारों लीटर पानी; पुरानी टूटी लाइन 6 दिन तक नहीं सुधरी
खेतड़ी : डाडा फतेहपुरा के मेघवाल मोहल्ला स्थित पानी की टंकी से जुड़ी मुख्य सप्लाई लाइन शुक्रवार सुबह फट गई, जिससे वार्ड नंबर 4 और 5 के कई घरों में जलापूर्ति ठप हो गई। घटना उस समय हुई जब कर्मचारी नियमित रूप से पानी की सप्लाई दे रहा था। जानकारी के अनुसार, अधिक दबाव के चलते पाइपलाइन का जॉइंट टूट गया और तेज धार के साथ पानी सड़कों पर बहने लगा। सूचना मिलते ही सप्लाई बंद कर संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन तब तक हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह चुका था।
पहले भी कर चुके थे शिकायत
ग्रामीणों का कहना है कि यह पाइपलाइन लंबे समय से जर्जर हालत में थी और इसकी शिकायतें पूर्व में भी की जा चुकी थीं। बावजूद इसके विभाग की ओर से समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे विभागीय रखरखाव व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि फिली जोड़ी क्षेत्र में पीएचईडी की एक अन्य पाइपलाइन भी छह दिन पहले टूट गई थी, जिसकी मरम्मत समय पर नहीं हो सकी। ऐसे में लोगों में यह आशंका है कि नई फटी लाइन को ठीक करने में भी लंबा समय लग सकता है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ था।
वार्ड 4 और 5 के दर्जनों परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत, नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
6 दिन बाद बहाल हुई ट्यूबवेल पाइपलाइन, दो लीकेज ठीक किए
डाडा फतेहपुरा में पिछले छह दिनों से बाधित पीएचईडी की ट्यूबवेल पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। पाइपलाइन में आई खराबी के कारण जलापूर्ति बंद थी। मरम्मत कार्य के बाद जब ट्यूबवेल चालू किया गया तो उसी लाइन में एक अन्य स्थान पर भी लीकेज सामने आया। मौके पर ही दोनों लीकेज की तत्काल मरम्मत की गई, जिसके बाद क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी गई। मरम्मत कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कराने में लक्ष्मण सिंह उर्फ लाला, नेकीराम गुर्जर और सतीश का विशेष योगदान रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033594


