खेतड़ी में विराट हिंदू धर्म सम्मेलन आयोजित:महिलाओं ने 11 स्थानों से निकाली कलश यात्रा, धर्म के प्रति जागरूक रहने का संदेश
खेतड़ी में विराट हिंदू धर्म सम्मेलन आयोजित:महिलाओं ने 11 स्थानों से निकाली कलश यात्रा, धर्म के प्रति जागरूक रहने का संदेश
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में बुधवार को विराट हिंदू धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में महिलाओं ने कस्बे के 11 अलग-अलग स्थानों से कलश यात्रा निकाली, जो धर्म सम्मेलन स्थल पर पहुंची।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महापुरुषों की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। लोहार्गल पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य मुख्य अतिथि थे, जबकि प्रशांतानंद महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

ऋषि-मुनियों के ज्ञान और परिश्रम से भारत की विशिष्ट पहचान बन पाई
मुख्य अतिथि अवधेशाचार्य महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि महापुरुषों ने सनातन धर्म के माध्यम से विश्व में भारत का परचम लहराया था। उन्होंने बताया कि हमारे देश के ऋषि-मुनियों के ज्ञान और परिश्रम से ही भारत की एक विशिष्ट पहचान बन पाई थी। उस समय जब टेक्नोलॉजी का अभाव था, भारत की विज्ञान पद्धति को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता था।
उन्होंने देशवासियों से धर्म के प्रति आस्था रखने और इसकी रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। अवधेशाचार्य महाराज ने भगवान श्रीराम के संघर्ष और सत्य के साथ खड़े रहने का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने बुराई को समाप्त करने के लिए सत्य की राह पर चलकर देशवासियों को बड़ा संदेश दिया था। प्रत्येक व्यक्ति को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
महाराज ने आगे कहा कि हमारे देश के महापुरुषों ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में भाषण देकर सनातन धर्म का परचम लहराया था। उन्होंने सभी से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आग्रह किया।
यह कार्यक्रम सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया गया। इस अवसर पर अशोक सिंह शेखावत, एडवोकेट विश्वनाथ अग्रवाल, एडवोकेट संजय सुरोलिया, निखिल शर्मा, नगेंद्र सिंह सोढ़ा, सोनू अग्रवाल, दिनेश कुमार और गजेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033184


