विद्युत पोलों पर लगे होर्डिंग बन रहे हादसों की वजह
गुढ़ागौड़जी स्टेट हाईवे पर दुर्घटना का खतरा, विभागीय अनदेखी से बढ़ी परेशानी
गुढ़ागौड़जी : स्थानीय स्टेट हाईवे पर डिवाइडर और सड़क किनारे लगे विद्युत पोलों पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग अब दुर्घटनाओं का कारण बनते जा रहे हैं। हाईवे पर हाईपावर विद्युत वितरण विभाग के कई खंभों पर अवैध रूप से होर्डिंग लगाए गए हैं, जिससे वाहन चालकों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद संबंधित विभागों की आंखें अब तक बंद नजर आ रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन होर्डिंगों के कारण आए दिन हादसे होने की आशंका बनी रहती है। कई स्थानों पर होर्डिंग सड़क की ओर झुके हुए हैं, जिससे रात के समय वाहन चालकों को सही दृश्यता नहीं मिल पाती। विभागीय अनदेखी का खामियाजा किसी भी दिन किसी बड़े हादसे के रूप में आमजन को भुगतना पड़ सकता है।
पीडब्ल्यूडी पर भी लापरवाही के आरोप
कस्बे के लोगों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) पर भी गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सड़क किनारे लगे होर्डिंग और अतिक्रमण को लेकर कई बार विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति की गई। अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते स्टेट हाईवे पर अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है।
अतिक्रमण से बाजार में लग रहा जाम
गुढ़ागौड़जी कस्बे में अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बाजार क्षेत्र में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार जाम के चलते एंबुलेंस तक फंस जाती है और मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा पाता। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम में फंसे मरीजों को एंबुलेंस में तड़पते देखना आम बात हो गई है।
बड़े हादसे का इंतजार कर रहे अधिकारी?
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी और विद्युत विभाग के अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि अधिकारी राजनीतिक दबाव में हैं या फिर किसी अन्य कारण से कार्रवाई करने से बच रहे हैं। यदि समय रहते अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग चेतते हैं या फिर किसी अप्रिय घटना के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033181


