[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांतौर में विराट हिंदू सम्मेलन:कलश यात्रा निकाली, संगठित रहने का आह्वान किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सांतौर में विराट हिंदू सम्मेलन:कलश यात्रा निकाली, संगठित रहने का आह्वान किया

सांतौर में विराट हिंदू सम्मेलन:कलश यात्रा निकाली, संगठित रहने का आह्वान किया

पचेरीकलां : पचेरीकलां के सांतौर मंडल में मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन से पहले क्षेत्र में कलश यात्रा और रामधुनी निकाली गई। इसमें मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

सम्मेलन स्थल पर समरसता हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें प्रत्येक परिवार अपने घर से हवन सामग्री लेकर पहुंचा और सामूहिक रूप से आहुतियां दीं। इस दौरान सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

समरस और संगठित रहने का आह्वान किया

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दिनेश ने समाज को समरस और संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि माता ही बच्चे की प्रथम गुरु होती है। भारतीय महिलाएं संकल्प लेकर अपने पुत्र को सम्राट या संत बना सकती हैं। उन्होंने माताओं से बच्चों को संस्कारवान बनाने की अपील की।

दिनेश ने पंच परिवर्तन के अंतर्गत कुटुंब प्रबोधन, समरसता, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इन मूल्यों को जीवन में अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मामराज ने की, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में समाज और प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles