लक्ष्मणगढ़ में भूमि आवंटन का वकीलों ने किया विरोध:SDM कोर्ट में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया, ज्ञापन सौंपकर फैसला रद्द करने की मांग की
लक्ष्मणगढ़ में भूमि आवंटन का वकीलों ने किया विरोध:SDM कोर्ट में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया, ज्ञापन सौंपकर फैसला रद्द करने की मांग की
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में अभियोजन विभाग और न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के लिए प्रस्तावित भूमि आवंटन को लेकर विवाद बढ़ गया है। अभिभाषक समिति लक्ष्मणगढ़ ने उपखंड अधिकारी द्वारा बंजारा बस्ती क्षेत्र में भूमि आवंटन का विरोध तेज कर दिया है।
भूमि आवंटन प्रक्रिया को रद्द करने की मांग
इस संबंध में मंगलवार को अभिभाषक समिति लक्ष्मणगढ़ ने उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने ज्ञापन के माध्यम से भूमि आवंटन प्रक्रिया को नियमों के विपरीत बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की।

अभिभाषक समिति लक्ष्मणगढ़ के अध्यक्ष एडवोकेट चिरंजीलाल भूरिया ने बताया- न्यायालय परिसर से लगभग 4 किलोमीटर दूर बंजारा बस्ती में भूमि आवंटित की जा रही है। उन्होंने इसे न्यायिक कार्यों के लिए अव्यावहारिक और न्यायिक व्यवस्था के प्रतिकूल बताया। भूरिया के अनुसार, इससे आमजन और वकीलों को अनावश्यक परेशानी होगी।
वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार की घोषणा की
भूमि आवंटन के विरोध में अभिभाषक समिति लक्ष्मणगढ़ ने मंगलवार से उपखंड अधिकारी न्यायालय में अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्यों का बहिष्कार की घोषणा की है। समिति की मांग है कि न्यायालय और अभियोजन विभाग के कार्यालय के लिए किसी उपयुक्त, सुलभ और न्यायिक मानकों के अनुरूप जगह पर ही जमीन दी जाए। वकीलों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जब तक इस मामले में उचित और न्यायसंगत निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक कोई भी विपरीत आदेश पारित न किए जाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033526


