पलसाना में 34 छात्राओं को निशुल्क साइकिलें बांटे:प्रिंसिपल बोले- छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी, नियमित उपस्थिति भी बढ़ेगी
पलसाना में 34 छात्राओं को निशुल्क साइकिलें बांटे:प्रिंसिपल बोले- छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी, नियमित उपस्थिति भी बढ़ेगी
पलसाना : पलसाना के शहीद सीताराम कुमावत और तांबी राजकीय स्कलों में क्लास 9 की 34 छात्राओं को निशुल्क साइकिलें बांटी गईं। यह वितरण राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है।
स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल राजेन्द्र कुमार मीना ने कहा कि इन साइकिलों से छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और उनकी पढ़ाई में रुचि भी विकसित होगी। वाइस-प्रिंसिपल कमलेश चाहर ने छात्राओं को कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा, नंदलाल बिजारणियां, रामचंद्र बिजारणियां, कमल किशोर मीना, गणेश बाकोलिया, सुभाष बिजारणियां, सुमन दूत और पूनम कसवां सहित स्कूल स्टाफ और पेरेंट्स उपस्थित रहे। सभी ने सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए इसे बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
साइकिलें पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने सरकार और स्कूल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए नियमित रूप से स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034316


