[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानवाधिकार संघ की आवाज़: कोटा बिल्डिंग हादसे के घायलों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा ए डी सी ए परिवार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानवाधिकार संघ की आवाज़: कोटा बिल्डिंग हादसे के घायलों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा ए डी सी ए परिवार

मानवाधिकार संघ की आवाज़: कोटा बिल्डिंग हादसे के घायलों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा ए डी सी ए परिवार

कोटा : शहर के जवाहर नगर क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। ओपेरा हॉस्पिटल के पास स्थित मुरादाबादी नॉनवेज रेस्टोरेंट की तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो कोचिंग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय महासचिव राकेश तंवर ने मामले को तुरन्त संज्ञान में लिया वो ए डी सी ए की टीम को स्थानीय लोग, पुलिस प्रशासन और मेडिकल टीम के साथ भेजकर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्परता से कोटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

इसी बीच मानवाधिकार सहयोग संघ (ADCA) की राष्ट्रीय टीम के पूर्ण सहयोग से संगठन के पदाधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुँचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। ADCA टीम ने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

घायल छात्र शालीन ने बताया कि “बिल्डिंग गिरने के समय बचने का कोई मौका ही नहीं मिला, कुछ ही मिनटों में सब कुछ खत्म हो गया।” वहीं, घायल पुरण मीणा के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया, इसके बावजूद उन्होंने साहस दिखाते हुए मदद के लिए आवाज़ लगाई, जिससे कई लोगों की जान बच सकी।

मानवाधिकार सहयोग संघ ADCA की टीम से प्रदेश सचिव संजय सैनी निराधनू, झुंझुनूं ने जनमानस शेखावाटी को बताया कि संगठन हमेशा मानवता और पीड़ितों के अधिकारों के लिए खड़ा रहा है और इस हादसे में भी घायलों को किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर ADCA की ओर से जिला अध्यक्ष राजू सोनी, जिला अध्यक्ष सीमा प्रजापति, संभाग सचिव ऋचा राव, संगठन मंत्री ममता सोनी, आशा दाधीच, पूजा मीणा, जगदीश गुप्ता, मुकेश सोनी, बालकिशन गुर्जर सहित कोटा की पूरी टीम उपस्थित रही।

Related Articles