[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डिग्री के साथ टैलेंट भी जरूरी : विधायक भांबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डिग्री के साथ टैलेंट भी जरूरी : विधायक भांबू

जेजेटी यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया ‘रिदम ऑफ यूथ–2026’ का भव्य शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जेजेटी यूनिवर्सिटी में सोमवार को ऑल इंडिया नेशनल यूथ फेस्टिवल ‘रिदम ऑफ यूथ–2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने दीप प्रज्वलित कर किया। देशभर से आए विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से विश्वविद्यालय परिसर जीवंत नजर आया।

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र भांबू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल डिग्री पर्याप्त नहीं, बल्कि टैलेंट और कौशल भी उतने ही आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास के साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कलाओं में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई युवा नीति में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत अभियान और नई शिक्षा नीति जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं। विधायक भांबू ने कहा कि यदि भारत को विश्व गुरु बनाना है, तो नई शिक्षा नीति को मानवीय मूल्यों के साथ प्रभावी ढंग से लागू करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को समय, अनुशासन और समर्पण के साथ हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने कहा कि आज का युग स्किल और हुनर का युग है। जिसके पास कौशल है, भविष्य उसी के हाथ में है। उन्होंने कहा कि यह समय केवल परंपराओं को निभाने का नहीं, बल्कि नवाचार और नए प्रयोगों का है। नवाचार के माध्यम से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. विनोद टिंबडेवाला एवं उमा विशाल टिंबडेवाला ने मुंबई से ऑनलाइन माध्यम द्वारा देशभर से आए प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार ने किया। विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन 9 फरवरी को इंडियन सोलो सिंगिंग, हिंदी वाद-विवाद एवं अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं में पुरस्कार राशि : प्रथम स्थान : ₹11,000, द्वितीय स्थान : ₹5,100, तृतीय स्थान : ₹3,100 के साथ स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

पहले दिन की प्रतियोगिताओं के विजेता :

इंडियन सोलो सिंगिंग-प्रथम: हरिनारायण डांगी – यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, द्वितीय: मानसी बारठ – जेजेटी यूनिवर्सिटी, तृतीय: हिमांशु शर्मा – लोहिया कॉलेज, चूरू

हिंदी वाद-विवाद-प्रथम: मेघनां पारीक – मॉडर्न टीटी कॉलेज, चूरू, द्वितीय: मानसी बारठ – जेजेटी यूनिवर्सिटी, कृष्णा कोका – लोहिया राजकीय कॉलेज, चूरू, तृतीय: पुलकित चौधरी – लोहिया राजकीय कॉलेज, चूरू

अंग्रेजी वाद-विवाद-प्रथम: खुशी – गिन्नी देवी सत्यनारायण शेखसरिया कन्या महाविद्यालय, चिड़ावा, द्वितीय: दीपांशी यादव – राजस्थान कन्या महाविद्यालय, चूरू, तृतीय: रितिका शर्मा – जेजेटी यूनिवर्सिटी, हेत ठक्कर – जीएसएफसी यूनिवर्सिटी, गुजरात

कार्यक्रम में इंजीनियर बी.के. टिंबडेवाला, प्रेमलता टिंबडेवाला, खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार सहित विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारी, प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles