ग्राम उत्थान शिविर से बदली किस्मत
राजोता के डेडराज बंसल को मिला फार्म पौंड अनुदान, जताया मुख्यमंत्री का आभार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
खेतड़ी : ग्राम उत्थान शिविर आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सोमवार को खेतड़ी में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में देखने को मिला, जहां राजोता निवासी डेडराज बंसल को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत फार्म पौंड निर्माण हेतु 1 लाख 20 हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई।
अनुदान राशि मिलने से क्षेत्र में कृषि कार्यों को गति मिलेगी तथा सिंचाई सुविधा सुदृढ़ होगी। लाभार्थी डेडराज बंसल ने शिविर के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि फार्म पौंड बनने से वर्षा जल का संरक्षण होगा और फसलों की सिंचाई में सुविधा मिलेगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि संभव होगी। ग्राम उत्थान शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाएं सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033334

