[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना क्षेत्र में अज्ञात जंगली जानवर से ग्रामीणों में दहशत:गायों पर हमले और खेतों में दिखने से बढ़ी किसानों की चिंता, वन विभाग से शीघ्र पकड़ने की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना क्षेत्र में अज्ञात जंगली जानवर से ग्रामीणों में दहशत:गायों पर हमले और खेतों में दिखने से बढ़ी किसानों की चिंता, वन विभाग से शीघ्र पकड़ने की मांग

बुहाना क्षेत्र में अज्ञात जंगली जानवर से ग्रामीणों में दहशत:गायों पर हमले और खेतों में दिखने से बढ़ी किसानों की चिंता, वन विभाग से शीघ्र पकड़ने की मांग

बुहाना : बुहाना उपखंड क्षेत्र की काजला पंचायत अंतर्गत ढाणी सम्पत सिंह में एक अज्ञात जंगली जानवर देखे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से आसपास के गांवों में इस जानवर की मौजूदगी से दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले नजदीकी गांव बलौदा में इसी जंगली जानवर ने ग्रामीण महेंद्र चौधरी के घर में घुसकर दो गायों को घायल कर दिया था। अब इसे ढाणी सम्पत सिंह के खेतों में भी देखा गया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

किसानों का कहना है कि रात के समय खेतों में सिंचाई के लिए जाना पड़ता है, लेकिन जंगली जानवर की मौजूदगी के कारण उन्हें डर लगता है। ग्रामीणों में किसी बड़े हादसे की आशंका को लेकर चिंता व्याप्त है। जंगली जानवर देखे जाने की सूचना मिलते ही सैकड़ों किसान मौके पर एकत्रित हो गए और उसे ढूंढने का प्रयास किया। हालांकि, अंधेरा होने के कारण जानवर का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

इस मामले की सूचना वन विभाग और प्रशासन को दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जंगली जानवर को पकड़ने की कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में फैले भय को खत्म किया जा सके। ठाकुर भंवर सिंह, हनुमान सिंह, विकास सिंह, अशोक सिंह, सोनू सिंह, सोमवीर सिंह, पंकज सिंह, महेंद्र सिंह (बलौदा) और जयपाल सिंह (बलौदा) सहित कई ग्रामीणों ने जंगली जानवर देखे जाने की पुष्टि की है।

Related Articles