नंगली सलेदीसिंह में श्रीमद्भागवत कथा का सातवां दिन, महारास व रुक्मणी विवाह प्रसंग पर भावविभोर हुए श्रद्धालु
नंगली सलेदीसिंह में श्रीमद्भागवत कथा का सातवां दिन, महारास व रुक्मणी विवाह प्रसंग पर भावविभोर हुए श्रद्धालु
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के नंगली सलेदीसिंह गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गोपीनाथ केशव गौशाला परिसर में यह कथा 10 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित की जा रही है। कथा स्थल पर सुबह से ही भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
सातवें दिन की कथा में कथावाचक पंडित सज्जन शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण एवं भावपूर्ण प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने भगवान का मथुरा गमन, कंस वध, संदीपनी ऋषि के आश्रम में विद्या ग्रहण, कालियवन वध, उद्धव-गोपी संवाद, उद्धव द्वारा गोपियों को गुरु स्वीकार करना, द्वारकापुरी की स्थापना तथा श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह के प्रसंग श्रद्धालुओं को सुनाए।

महारास लीला का वर्णन करते हुए पंडित सज्जन शास्त्री ने बताया कि महारास जीवात्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है। जीव और ब्रह्म के मिलन को ही महारास कहा गया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने 16108 कन्याओं से विवाह कर उनके साथ धर्मपूर्वक एवं सुखमय जीवन व्यतीत किया, जिससे यह संदेश मिलता है कि भगवान अपने भक्तों के प्रति सदैव करुणामय और उत्तरदायी रहते हैं।कथा के दौरान पंडित सज्जन शास्त्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब-जब जीव के भीतर अभिमान उत्पन्न होता है, तब-तब भगवान उससे दूर हो जाते हैं। उन्होंने विनम्रता, सेवा और भक्ति को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अहंकार का त्याग कर ही ईश्वर की कृपा प्राप्त की जा सकती है।
सातवें दिन की कथा में मुख्य यजमान प्रशासक संदीप कुमार सिंह एवं सुनीता कंवर, समदर सिंह एवं वंदना कंवर, कैप्टन पाबुदान सिंह, प्रियंका एवं राजलक्ष्मी शेखावत ने विधिवत भागवत पूजन कर कथा श्रवण किया।
इस अवसर पर सूरजमल मोदी बजावा, भूपेंद्र सिंह शेखावत, नरेश केजरीवाल, कैप्टन खेमचंद यादव, रणजीत सिंह शेखावत, गोविंद सिंह शेखावत, बिहारी लाल कुमावत, रविंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, दिलीप सिंह, लोकेंद्र सिंह, शायर सिंह, बजरंग सिंह शेखावत एवं अंजू देवी केजरीवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033181


