[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीटीओ के सामने से पास, रेलवे फाटक पर फेल… सिस्टम की असली ‘हाइट’ उजागर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीटीओ के सामने से पास, रेलवे फाटक पर फेल… सिस्टम की असली ‘हाइट’ उजागर

डीटीओ के सामने से पास, रेलवे फाटक पर फेल… सिस्टम की असली ‘हाइट’ उजागर

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर की यातायात और परिवहन व्यवस्था की जमीनी हकीकत रविवार दोपहर उस समय सामने आ गई, जब रेलवे पुलिस लाइन के पास बने फाटक पर एक ओवरलोड ट्रक फंस गया। यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है, जब भारी सामान से लदा ट्रक ओवरहाइट अवरोध से टकराकर बीच फाटक पर ही अटक गया।

जयपुर-झुंझुनूं मार्ग ठप, वाहनों की लगी लंबी कतारें

ट्रक के फाटक में फंसते ही जयपुर-झुंझुनूं का व्यस्ततम मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गर्मी और जाम के बीच आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी रही।

माल उतारकर निकाला ट्रक

स्थिति बिगड़ती देख ट्रक चालक ने पीछे हटकर मौके पर ही अतिरिक्त सामान उतारना शुरू किया। काफी समय और मशक्कत के बाद ट्रक को हल्का कर वहां से निकाला जा सका। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, अन्यथा जान-माल का नुकसान हो सकता था।

डीटीओ कार्यालय के सामने से निकला ओवरलोड ट्रक

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यही ओवरलोड ट्रक परिवहन विभाग के डीटीओ कार्यालय के सामने से होकर गुजरा, जहां रोजाना अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहते हैं। इसके बावजूद ट्रक पर कोई कार्रवाई नहीं होना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

कागजों में कार्रवाई, सड़कों पर बेखौफ ओवरलोड

यह घटना साफ तौर पर दर्शाती है कि ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई के दावे सिर्फ फाइलों तक सीमित हैं। हकीकत में ऐसे वाहन बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। फिलहाल ट्रक सुरक्षित निकल गया, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सिस्टम की “हाइट” कागजों में जरूर है, सड़कों पर नजर नहीं आती।

Related Articles