“विकसित भारत ग्राम संवाद”
गतिविधियों का आयोजन कर 15 फरवरी तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 को लेकर ग्रामीण स्तर पर जागरूकता का अभियान शुरू किया गया है। 8 मार्च तक चलने वाले इस 6-चरणीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को नए कानूनी प्रावधानों, रोजगार गारंटी, पारदर्शी मजदूरी भुगतान और विकेन्द्रीकृत पंचायत प्लानिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कानूनी प्रावधानों और फायदों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके अधिकारों से रूबरू कराने के लिए “विकसित भारत ग्राम संवाद” गतिविधियां सोमवार से 15 फरवरी तक आयोजित क़ी जाएगी!
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चन्द्र यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल, ग्राम सभा, ग्राम स्तरीय बैठक में 5-मिनट का सरल संवाद, जिसमें अधिनियम के अंतर्गत “काम का वैधानिक अधिकार, भुगतान की प्रक्रिया, बेरोज़गारी भत्ता एवं योजना निर्माण इत्यादि क़ी ग्राम स्तर पर अधिनियम की बुनियादी समझ, अधिकारों एवं प्रक्रियाओं की स्पष्ट जानकारी दीवार लेखन/फ्लैक्स से हर ग्रामीण परिवार को 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगे।
जिसमें प्रत्येक ग्रामीण परिवार को वर्ष में 125 दिन का रोजगार दिए जाने के संबंध में जानकारी दी जाएगी एवं मजदूरी का सीधा खाते में भुगतान एवं देरी पर मुआवजा दिए जाने के प्रावधानों के बारे में बताया जाएगा। जी राम जी योजना के तहत काम उपलब्ध न होने पर बेरोज़गारी भत्ता का प्रावधान के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया जा सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033581


