कांग्रेस ओबीसी विभाग की जंबो कार्यकारिणी घोषित:संतोष सैनी की टीम में 53 पदाधिकारी और 14 ब्लॉक अध्यक्षों को मिली जगह
कांग्रेस ओबीसी विभाग की जंबो कार्यकारिणी घोषित:संतोष सैनी की टीम में 53 पदाधिकारी और 14 ब्लॉक अध्यक्षों को मिली जगह
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले में कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के लिए कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष संतोष सैनी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव के निर्देशानुसार, विभाग के संगठन महासचिव सागर मावर ने इस ‘जंबो’ कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की।
नवनियुक्त कार्यकारिणी में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए 53 जिला पदाधिकारियों और 14 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। कार्यकारिणी में डॉ. सुभाष बोला को संगठन महासचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं संदीप धत्तरवाल को कोषाध्यक्ष और मुकेश कुमार सैनी को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

इन चेहरों को मिली उपाध्यक्ष और महासचिव की जिम्मेदारी
उपाध्यक्ष: बुधराम सैनी, देवीदत्त भार्गव, हनुमानसिंह गुर्जर, जुगलकिशोर चांगिल, लक्ष्मणसिंह सैनी, भवानीसिंह रैबारी, योगेश गुर्जर, शीशराम ओला, राजकुमार सैनी, इस्माइल खां मिरासी, छाजूराम सैन, इकबाल खत्री और राजेश कसाना।
महासचिव: जयसिंह चौधरी, सीताराम मेहरा, किशनलाल सैनी सुलताना, रामावतार जांगिड़, महेंद्र कुमार गुर्जर, जयसिंह सैनी, इंद्रपालसिंह महला, रामजीलाल सैनी, सुरेंद्र कुमार जाट, रामस्वरूप चेजारा, एडवोकेट छविप्रकाश, मोहम्मद युसूफ, जगदीशप्रसाद सैनी, विजय कुमार सैनी और अनिल बिसू।
सचिव और सोशल मीडिया विंग
संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के लिए 21 सचिव बनाए गए हैं, जिनमें चिमनलाल सोनी, ग्यारसीलाल सैनी, किशोरसिंह गुर्जर सहित अन्य नाम शामिल हैं। वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी का पक्ष रखने के लिए मोहम्मद शोहेल चौहान को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
ब्लॉक के ‘कमान’ संभालेंगे नेता जिले के सभी 14 ब्लॉकों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है: झुंझुनूं-अब्दुल रहमान तैली, मंडावा-श्रीचन्द कुमावत, चिड़ावा-सुभाष भांबू, नवलगढ़-महेंद्र कुल्हरी, उदयपुरवाटी-राम करण सैनी, पिलानी-रामनिवास जांगिड़, सूरजगढ़-विजय कुमार, खेतड़ी-1-सुभाष यादव, खेतड़ी-2-कैलाश गुर्जर, गिडानिया-महेंद्र डारा, अलसीसर-सुशील जांगिड़, बुहाना-तुलसीराम सैनी, गूढ़ा-मुकेश कुमावत, मुकुंदगढ़-चंद्रप्रकाश जांगिड़
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033648


