डॉ. जुल्फिकार ने RSS के वरिष्ठ प्रचारक दुर्गादास को भेंट की विवेकानंद पर आधारित पुस्तकें व विशेष मानचित्र
डॉ. जुल्फिकार ने RSS के वरिष्ठ प्रचारक दुर्गादास को भेंट की विवेकानंद पर आधारित पुस्तकें व विशेष मानचित्र
झुंझुनूं : स्वामी विवेकानंद के विचारों के प्रचार-प्रसार को समर्पित जिले के भीमसर गांव निवासी युवा लेखक व चिंतक डॉ. जुल्फिकार ने जयपुर स्थित भारती भवन में RSS के वरिष्ठ प्रचारक एवं घुमंतू जाति उत्थान न्यास के अखिल भारतीय कार्य अधिकारी दुर्गादास को स्वामी विवेकानंद पर आधारित अपनी दो महत्वपूर्ण पुस्तकें भेंट कीं।
डॉ. जुल्फिकार द्वारा भेंट की गई पुस्तकों में रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन व स्वामी विवेकानंद चिंतन एवं रामकृष्ण मिशन खेतड़ी शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक विशेष मानचित्र भी भेंट किया, जिसमें राजस्थान में स्वामी विवेकानंद के 316 दिनों के प्रवास के दौरान अलवर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, माउंट आबू, खेतड़ी-झुंझुनूं और जोधपुर सहित वे सभी स्थान दर्शाए गए हैं, जो स्वामीजी के पद-स्पर्श से पवित्र रहे हैं।
राजस्थानी वीरों से स्वामीजी को था विशेष गौरव : दुर्गादास
इस अवसर पर RSS के वरिष्ठ प्रचारक दुर्गादास ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को राजस्थान के वीर-वीरांगनाओं के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति पर विशेष गर्व था। उन्होंने कहा कि स्वामीजी का जीवन और विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विवेकानंद कैलेंडर अभियान बना प्रेरणा
डॉ. जुल्फिकार ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस 2020 से शुरू किया गया विवेकानंद कैलेंडर अभियान अब तक 7 वर्षों में 71,112 कैलेंडर नि:शुल्क वितरित कर चुका है। आगामी लक्ष्य एक लाख युवाओं तक स्वामी विवेकानंद के विचारों को पहुंचाना है। इस अवसर पर भारती भवन में उपस्थित RSS के वरिष्ठ प्रचारकों को विवेकानंद कैलेंडर एवं प्रतीक चिह्न भी भेंट किए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033116


