[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पृथ्वीपुरा किसान सेवा केंद्र लूटकांड का खुलासा, 18 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

पृथ्वीपुरा किसान सेवा केंद्र लूटकांड का खुलासा, 18 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

थोई थाने का हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी निरुद्ध

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरा रोड स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर हुई लूट व तोड़फोड़ की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 18 घंटे में पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में थोई थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर देवीलाल जाट सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है।

करीब पौने दो लाख की लूट, जमकर की तोड़फोड़

थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना 5 फरवरी की शाम की है। स्विफ्ट कार में सवार चार बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सेल्समैन के साथ गाली-गलौज करते हुए पैसों की मांग की। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारियों को डराने के लिए उन पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद ऑफिस में घुसकर करीब 1 लाख 75 हजार रुपये नकद, चेक बुक व जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

दूसरी बार लौटकर मचाया उत्पात

इतना ही नहीं, बदमाश कुछ समय बाद बोलेरो गाड़ी लेकर दोबारा पेट्रोल पंप पर लौटे। आरोपियों ने कर्मचारियों पर वाहन दौड़ाया, लोहे के पाइप से हमला किया, ऑफिस के शीशे तोड़ दिए और पेट्रोल पंप की मशीनों के साथ वहां खड़ी कैंपर गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों से खुला मामला

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने देवीलाल जाट (हिस्ट्रीशीटर, थोई थाना क्षेत्र), मनीष कुमार, संदीप उर्फ सुण्डा को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है। वारदात में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं।

पुलिस कर रही है गहन जांच

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं इस वारदात के पीछे कोई और साजिश या अन्य अपराध तो शामिल नहीं हैं।

Related Articles