रोहित गोदारा गैंग का मुख्य गुर्गा अजय उर्फ पहलवान गिरफ्तार, विदेशी नंबर से कॉल, WhatsApp वॉयस नोट और कॉलेज संचालक को जान से मारने की धमकी
रोहित गोदारा गैंग का मुख्य गुर्गा अजय उर्फ पहलवान गिरफ्तार, विदेशी नंबर से कॉल, WhatsApp वॉयस नोट और कॉलेज संचालक को जान से मारने की धमकी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन
पिलानी : थाना क्षेत्र में कॉलेज संचालक को जान से मारने की धमकी देकर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना पिलानी की टीम ने कुख्यात रोहित गोदारा गैंग से जुड़े मुख्य गुर्गे अजय उर्फ पहलवान उर्फ भोला को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज फिरौती कांड का खुलासा किया है।
कॉलेज संचालक को मिली थी विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी
पुलिस के अनुसार, यह मामला 14 और 23 सितंबर 2025 का है, जब परिवादी संजीव कुमार के मोबाइल पर विदेश के नंबर से लगातार कॉल आईं। शुरू में कॉल रिसीव नहीं की गई, लेकिन 24 सितंबर की शाम जब कॉल उठाई गई तो कॉलर ने स्वयं को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताया। इसके बाद WhatsApp पर वॉयस रिकॉर्डिंग भेजी गई, जिसमें 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।
WhatsApp वॉयस नोट में दी परिवार को जान से मारने की चेतावनी
पुलिस जांच में सामने आया कि 26 सितंबर 2025 को फिर से एक वॉयस रिकॉर्डिंग भेजी गई, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया कि यदि फिरौती नहीं दी गई तो परिवादी या उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। साथ ही धमकी भरे मैसेज में यह भी कहा गया कि “एक को मारेंगे तो 20–25 और देने वाले मिल जाएंगे”, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और आपराधिक मंशा उजागर होती है।
पहले विकास उर्फ दुबे, अब मुख्य गुर्गा अजय उर्फ पहलवान गिरफ्तार
अनुसंधान के दौरान पहले रोहित गोदारा गैंग से जुड़े गुर्गे विकास उर्फ दुबे को गिरफ्तार किया गया था। उसकी पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी अजय उर्फ पहलवान उर्फ भोला को चिन्हित किया। आरोपी को भिवानी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी अजय उर्फ पहलवान उर्फ भोला पुत्र राजेन्द्र, निवासी डांडवा, थाना बाढड़ा, जिला चरखी दादरी, हरियाणा का रहने वाला है, जो लंबे समय से रोहित गोदारा गैंग के लिए काम कर रहा था।
11 आपराधिक मामलों में वांछित आरोपी, पीसी रिमांड पर गहन पूछताछ
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अजय उर्फ पहलवान उर्फ भोला के खिलाफ कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त किया गया है, ताकि रोहित गोदारा गैंग की पूरी फिरौती चेन, विदेशी कॉल नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके।
एसपी के निर्देश में बनी टीम ने किया 4 माह बाद खुलासा
इस गंभीर प्रकरण पर झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशानुसार वृताधिकारी चिड़ावा विकास धींधवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी चन्द्रभान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार संदिग्धों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्य और खुफिया सूचना के आधार पर गहन अनुसंधान किया।
पुलिस टीम की भूमिका रही अहम
इस कार्रवाई में थानाधिकारी चन्द्रभान के साथ दयाराम, सुरेश कुमार, पंकज कुमार, हरेन्द्र, धर्मवीर और नवीन कुमार की भूमिका अहम रही, जिन्होंने तकनीकी विश्लेषण, फील्ड इंटेलिजेंस और सतत दबिश के माध्यम से इस संगठित अपराध का पर्दाफाश किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033267


