[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. पंकज कटारिया का कमाल: 80 वर्षीय वृद्ध को मिला जीवनदान, जटिल सर्जरी से लौटाई आंखों की रोशनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

डॉ. पंकज कटारिया का कमाल: 80 वर्षीय वृद्ध को मिला जीवनदान, जटिल सर्जरी से लौटाई आंखों की रोशनी

डॉ. पंकज कटारिया का कमाल: 80 वर्षीय वृद्ध को मिला जीवनदान, जटिल सर्जरी से लौटाई आंखों की रोशनी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : चिकित्सा क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुके नयन सुपरस्पेशलिटी आई हॉस्पिटल, पिलानी के डॉ. पंकज कटारिया ने एक बार फिर अपनी विशेषज्ञता का लोहा मनवाया है। उन्होंने उदयपुरवाटी निवासी 80 वर्षीय गिरधारी लाल की आंखों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें अंधेरे से आजादी दिलाई है।

भय के कारण 6 साल तक घर में कैद रहे गिरधारी लाल
मरीज गिरधारी लाल की स्थिति काफी दयनीय थी। वर्षों पहले एक प्रतिष्ठित अस्पताल में उनकी एक आंख का ऑपरेशन विफल हो गया था, जिससे उन्होंने रोशनी खो दी थी। इस डर के कारण उन्होंने दूसरी आंख का इलाज नहीं कराया और करीब 5-6 वर्षों तक दृष्टिहीनता के कारण घर में ही कैद रहे। उनकी दूसरी आंख में स्यूडोएक्सफोलिएशन और हाइपरमैच्योर सबलक्सेटेड मोतियाबिंद के साथ आंख का आकार भी सामान्य से छोटा था।

परिजनों ने जब डॉ. पंकज कटारिया से संपर्क किया, तो उन्होंने उम्मीद जगाई। डॉ. कटारिया ने बताया कि यह एक अत्यंत जटिल केस था जिसमें सामान्य लेंस (IOL) लगाना संभव नहीं था। उन्होंने विशेष रूप से मंगवाए गए छोटे साइज के ‘आईरिस क्लॉ आईओएल’ का उपयोग किया। यह तकनीक सामान्य नहीं है और बहुत कम सर्जन इसे करने का साहस जुटा पाते हैं। डॉ. कटारिया को ऐसे मामलों में महारत हासिल है जहाँ मोतियाबिंद बिगड़ चुका हो या पिछली सर्जरी खराब हो गई हो। डॉ. पंकज पूर्व में भी कई ऐसे ‘लाइलाज’ माने जाने वाले मामलों में आईरिस क्लॉ लेंस का सफल प्रत्यारोपण कर चुके हैं।

सफल ऑपरेशन के बाद गिरधारी लाल अब न केवल देख पा रहे हैं, बल्कि अपने पैरों पर स्वयं चलने-फिरने लगे हैं। उन्हें दोबारा चलते देख परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने भगत सिंह सर्कल स्थित नयन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल पहुँचकर डॉ. पंकज कटारिया का आभार जताया और उन्हें इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी।

डॉ. पंकज कटारिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय परमपिता परमात्मा और PGIMER चंडीगढ़ के अपने गुरुओं को दिया, जहाँ से उन्होंने मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, कॉर्निया और मेडिकल रेटिना में अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की है।

Related Articles