[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा की पहल पर चूरू में पहली बार ‘एजुहैक चूरू–2026’, नवाचार करने वाली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा की पहल पर चूरू में पहली बार ‘एजुहैक चूरू–2026’, नवाचार करने वाली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा की पहल पर चूरू में पहली बार ‘एजुहैक चूरू–2026’, नवाचार करने वाली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : शिक्षा और तकनीक के समन्वय को बढ़ावा देने की दिशा में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा की विशेष पहल पर शनिवार को पेंशनर भवन में जिले की पहली ‘एजुहैक चूरू–2026’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, तकनीकी दक्षता और नवाचार क्षमता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

एजुहैक के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई लाइव वेबसाइट, मोबाइल एप्लीकेशन और डिजिटल पोर्टल्स ने उपस्थित अतिथियों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीक के माध्यम से वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित करना रहा।

तकनीक और नवाचार से संवर्धन का आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीक को भी अपनाना चाहिए। आज का युग तकनीक और नवाचार का युग है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थी केवल तकनीक नहीं सीखते, बल्कि समस्याओं की पहचान कर उनके व्यावहारिक समाधान खोजने की क्षमता भी विकसित करते हैं। यही नई शिक्षा नीति 2020 का मूल उद्देश्य है।

व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए विद्यार्थियों ने

सीडीईओ डॉ. संतोष कुमार महर्षि ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने विद्यालयी शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के तकनीकी और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए। कृषि, शिक्षा पोर्टल, लर्निंग सपोर्ट सिस्टम, स्टूडेंट हेल्प प्लेटफॉर्म और डिजिटल गाइडेंस टूल्स भविष्य में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

जिला कलेक्टर सुराणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया प्रथम स्थान: लक्ष्मी जांगिड़, द्वितीय स्थान: मयंक महर्षि व तृतीय स्थान: जाहिद खान एवं आशीष पारीक। प्रथम पुरस्कार विजेता लक्ष्मी जांगिड़ ने मेंटर गौरव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में कृषि मित्र मोबाइल एप्लीकेशन विकसित किया, जिसे राज्य स्तर पर अनुमोदन हेतु प्रेषित किया जाएगा। इसके साथ ही कोड चूरू में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भवानी शंकर, मूकुल भाटी, गौरव कुमार शर्मा तथा पुस्तकालय अभिरुचि में जनार्दन गहलोत को भी सम्मानित किया गया।

परीक्षा पे चर्चा में जिले का मान बढ़ाने वालों का सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में चूरू जिले का गौरव बढ़ाने वाली पीएमश्री राउमावि खण्डवा की छात्रा भूमिका शर्मा एवं उनके मेंटर राजेंद्र सुंडा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में एडीपीसी सरिता आत्रेय, एसीपी नरेश कुमार छिम्पी, एपीसी हरिप्रसाद शर्मा, मेंटर जमील खान मंचस्थ रहे। वहीं प्राचार्य सुनील कुमार शर्मा, प्रेमसिंह इन्दा, मुकुल भाटी, इनक्यूबेशन सेंटर एसीपी विनोद कुमारी, एफआईए निदेशक यतीश बेदी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार शर्मा एवं मुकुल भाटी ने किया।

Related Articles