नंगली सलेदीसिंह में भागवत कथा का छठा दिन, कृष्ण की बाल लीलाओं व गोवर्धन धारण प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु
नंगली सलेदीसिंह में भागवत कथा का छठा दिन, कृष्ण की बाल लीलाओं व गोवर्धन धारण प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के नंगली सलेदीसिंह स्थित गोपीनाथ केशव गौशाला में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। यह कथा 10 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में गौ सेवा के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन धारण प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया।
कथावाचक पंडित सज्जन शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए पूतना वध, तृणावर्त वध, उखल बंधन, यमलार्जुन उद्धार, वत्सासुर, बकासुर, अघासुर, धेनुकासुर वध, कालिया नाग मर्दन, सप्रलंबासुर वध, चीर हरण एवं गोवर्धन पर्वत धारण की कथाओं को सरल एवं भावनात्मक शैली में प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला मानव जीवन को धर्म, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।गोवर्धन धारण प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए पंडित सज्जन शास्त्री ने बताया कि देवराज इंद्र के अहंकार के कारण ब्रज में मूसलाधार वर्षा हुई थी। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर समस्त ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया। उन्होंने कहा कि भगवान को कठिन साधना या आडंबर से नहीं, बल्कि सच्चे प्रेम और निष्कपट भक्ति से प्राप्त किया जा सकता है।
कथा के दौरान गोवर्धन भगवान की भव्य झांकी सजाई गई। इसके पश्चात पंडित प्रवीन शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोवर्धन भगवान का विधिवत पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर गोवर्धन भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।
कथा में सूरजमल मोदी बजावा, दिलीप मोदी एवं श्रवती देवी, गोपाल मोदी एवं गायत्री मोदी, अशोक मोदी एवं मीरा मोदी, नंदलाल मोदी एवं सुनीता देवी, परशुराम मोदी एवं कविता देवी, गोविंद सिंह एवं प्रेम कंवर, भूपेंद्र सिंह शेखावत एवं सुरेश कंवर ने मुख्य यजमान के रूप में विधिवत भागवत पूजन कराया।इस अवसर पर मीरा मोदी, सुरेश जेहानी, हर्षा देवी, अशोक शाह, अनीता शाह, सरपंच संदीप सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा स्थल पर पूरे समय भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033416


